Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें...

Uttarakhand News: उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें…

Uttarakhand News:सीएम धामी ने किया हिम काष्ठ ऐप का लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड वन विकास निगम के रजत जयंती समारोह में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने ‘हिम काष्ठ ऐप’ का लोकार्पण किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने निगम की उपलब्धियों को सराहते हुए इसे राज्य के विकास में महत्वपूर्ण योगदान कर्ता बताया

Uttarakhand News:जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा बैठक

नगर आयुक्त एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी की अध्यक्षता में जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना कार्य को समयबद्ध और प्रभावी तरीके से पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया।बैठक के दौरान सभी चार्ज अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रगणकों (Enumerators) और सुपरवाइजरों को नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही फील्ड स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।

Uttarakhand News:पोस्टर हटाने को लेकर विवाद

नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक आज हंगामे की भेंट चढ़ गई, जहाँ भाजपा और कांग्रेस पार्षद पोस्टर हटाने के विवाद को लेकर आमने-सामने आ गए। कांग्रेसी पार्षदों ने रैली के बैनर हटाए जाने और नगर आयुक्त के व्यवहार पर कड़ा विरोध जताया, जिसके कारण सदन में जमकर नारेबाजी हुई। हंगामे के चलते कुल 65 प्रस्तावों पर चर्चा नहीं हो सकी और पार्षदों ने विकास कार्यों की सूचना न मिलने पर भी नाराजगी जाहिर की। अंततः, आपसी खींचतान के कारण बैठक की कार्यवाही काफी प्रभावित रही और जनहित के मुद्दों पर अपेक्षित चर्चा नहीं हो पाई।

Uttarakhand News:मौसम में ली करवट

पिथौरागढ़ जिले में मौसम ने अचानक करवट बदल ली, जिससे जनजीवन पर व्यापक असर पड़ा है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताज़ा बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि निचले इलाकों में तेज बारिश के साथ अंधड़ और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं।अचानक बदले मौसम के कारण यातायात भी प्रभावित हुआ है, खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ जमने से आवाजाही में दिक्कतें सामने आ रही हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है

UKSSSC NEWS: UKSSSC ने छात्रों को दिया तगड़ा झटका…

Uttarakhand News:जिला योजना बैठक के दौरान भारी हंगामा

हरिद्वार में जिला योजना बैठक के दौरान भारी हंगामा हुआ। सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक शुरू होने से पहले ही विवाद शुरू हो गया।
कांग्रेस और बसपा विधायकों ने अपने प्रस्ताव एजेंडे में शामिल न होने पर विरोध जताया। विवाद के चलते बैठक का माहौल तनावपूर्ण हो गया।इस दौरान मंत्री सतपाल महाराज और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी नाराज विधायकों को समझाने की कोशिश की, लेकिन विधायकों ने किसी की एक नहीं सुनी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments