Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंUttarakhand:बाइक बनी तेंदुए का पिंजरा,आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा...

Uttarakhand:बाइक बनी तेंदुए का पिंजरा,आधी रात को हाई-वोल्टेज ड्रामा…

Uttarakhand:सड़क पर बाइक से टकराया गुलदार

नैनीताल जिले के खुटानी क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सड़क से गुजर रहे एक बाइक सवार की अचानक एक गुलदार से टक्कर हो गई। वहां मौजूद लोगों के अनुसार, गुलदार झाड़ियों से निकलकर सड़क पर आया और सीधे बाइक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा, जबकि गुलदार बाइक के साइलेंसर में फंस गया घटना के बाद बीच सड़क पर गिरी बाइक में फंसा गुलदार बुरी तरह छटपटाने लगा। वह जोर-जोर से दहाड़ रहा था और खुद को छुड़ाने की कोशिश में आसपास की चीजों को दांतों से काटने लगा। यह नजारा इतना भयावह था कि दोनों ओर से आ रही गाड़ियों के लोग अपनी गाड़ियां छोड़कर मौके से भाग खड़े हुए।

Uttarakhand:वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

कुछ देर बाद गुलदार ने निकलने की फिर कोशिश की, लेकिन वह बाइक और एक कार के बीच और उलझ गया। इस दौरान माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। गुलदार बेहद आक्रामक दिखाई दे रहा था और स्थिति नियंत्रण से बाहर होती नजर आ रही थी।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद गुलदार को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला।

Uttarakhand: गुलदार के हमले डर का माहौल

स्थानीय लोगों का कहना है कि भीमताल ब्लॉक क्षेत्र में हाल के दिनों में गुलदार की गतिविधियां और हमले बढ़ गए हैं। इस घटना ने लोगों में डर का माहौल और गहरा कर दिया है।

Uttarakhand

Uttarakhand: वन विभाग की लोगों से अपील

वन विभाग और स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जंगल से सटे इलाकों में खास सतर्कता बरतें, रात के समय अकेले आवाजाही से बचें और किसी भी वन्यजीव की गतिविधि दिखने पर तुरंत सूचना दें।

Uttarakhand News:नाम परिवर्तन को लेकर विवाद गहराया,सड़कों पर उतरे व्यापारी….


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments