Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand News:विधानसभा सत्र में सीएम धामी ने की ये बातें...

Uttarakhand News:विधानसभा सत्र में सीएम धामी ने की ये बातें…

Uttarakhand News:सीएम धामी का कांग्रेस पर हमला,

देहरादून: पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा लाभ उन्हें मिल रहा है।सीएम धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना जैसी योजनाओं के जरिए महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत किया गया है। इसके साथ ही अन्य कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से भी उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है।

Uttarakhand News:पहले योजनाओं का पैसा बिचौलियों के पास जाता था

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले योजनाओं का पैसा बिचौलियों के पास जाता था , जिससे भ्रष्टाचार होता था। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद इस व्यवस्था को खत्म किया गया है और लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है।काग्रेस पर तंज कसते हुए धामी ने कहा, ये बातें उनके समझ में नहीं आएंगी, क्योंकि उन्होंने आधी आबादी का पैसा खाया है।” उन्होंने कांग्रेस पर महिला विरोधी होने का भी आरोप लगाया।सीएम ने आगे कहा कि देशभर में अब तक लगभग 12 करोड़ शौचालय बनाए जा चुके हैं, जिससे महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा में सुधार हुआ है।

Uttarakhand :काशीपुर में भाजपा बैठक के बीच अरविंद पांडे का भावुक बयान…


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments