Uttarakhand News: शादी से 2 दिन पहले डॉक्टर ने दी जान
शादी से महज दो दिन पहले एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक युवक विदेश में डॉक्टर के रूप में कार्यरत था और अपनी शादी के लिए कुछ दिन पहले ही घर लौटा था। परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन अचानक हुई इस घटना से खुशियां मातम में बदल गईं।बताया जा रहा है चमोली के कुलसारी क्षेत्र के पीपलगैर स्थित घर में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

Uttarakhand News:मामले की जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand News:सीएम धामी ने किया शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन,दिया ये निर्देश….


