Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में शहद निकालने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस वर्ष मात्र 45 दिनों में यहां 520 किलोग्राम शहद का उत्पादन हुआ है।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के पर्वतीय और वन क्षेत्रों में शहद उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं तथा स्थानीय लोगों को रोजगार देने के लिए वन क्षेत्रों में बी-बॉक्स स्थापना की प्रभावी नीति बनाई जाए।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना तहत मधुमक्खी पालन को प्राथमिकता दी जाए और किसानों व उद्यमियों को विशेष सब्सिडी दी जाए। साथ ही मुख्यमंत्री आवास परिसर में वर्षभर शहद उत्पादन के लिए उपयुक्त पौधरोपण और थ्री-बी (बर्ड फ्रेंडली, बी फ्रेंडली, बटरफ्लाई फ्रेंडली) गार्डन विकसित करने पर जोर दिया.

Uttarakhand News: कुंभ में साइबर ठगों की खैर नहीं,उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में..


