UTTARAKHAND NEWS:रैली में धामी ने कांग्रेस पर लगाए आरोप
देहरादून के परेड ग्राउंड में आज भारतीय जनता पार्टी ने बड़ी सभा का आयोजन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और उसे महिला विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि नारी सम्मान और महिला सशक्तिकरण को लेकर कांग्रेस की सोच हमेशा संकीर्ण रही है।सीएम धामी ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल के दौरान कांग्रेस का रवैया देश ने देखा है।
UTTARAKHAND NEWS:निजी स्कूलों को नोटिस
बागेश्वर जिले के सात बड़े निजी स्कूलों को नोटिस जारी होने के बाद विवाद बढ़ गया है। निजी स्कूल संचालकों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्कूल एसोसिएशन ने इसे माहौल खराब करने वाला कदम बताया है। वहीं शिक्षा विभाग ने जांच को निष्पक्ष और नियमों के तहत बताया है
UTTARAKHAND NEWS :डिजिटल फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू
देहरादून। उत्तराखंड में जनगणना 2027 के पहले चरण का डिजिटल फील्ड कार्य 25 अप्रैल से शुरू होगा। इसके तहत प्रगणक ‘हर द्वार दस्तक’ अभियान चलाकर घर-घर पहुंचेंगे। टीम परिवारों और मकानों से जुड़ी जरूरी जानकारी जुटाएगी। यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जाएगी
UTTARAKHAND NEWS:पहाड़ों में बारिश के आसार
उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की संभावना है। खासतौर पर उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में मौसम बदल सकता है।वहीं मैदानी इलाकों हरिद्वार,देहरादून,यूएसनगर में तापमान 3 से 4 डिग्री तक सामान्य से अधिक बना हुआ है
UTTARAKHAND NEWS:परिवहन विभाग ने की सख्ती शुरू
राजधानी में ओला, उबर और रैपिडो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। विभाग ने निजी वाहनों, खासकर टू-व्हीलर्स को कमर्शियल इस्तेमाल में लगाने पर आपत्ति जताई है। कंपनियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर एग्रीगेटर लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई हो सकती है।
Uttarakhand Weather Update:अगले दो दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल..


