NAINITAL NEWS:एफआईआर पर हाईकोर्ट सख्त
नैनीताल। भीमताल स्थित एक निजी विश्वविद्यालय की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज न किए जाने पर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि परिजनों की शिकायत के बावजूद अब तक एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई। बताया जा रहा है कि छात्रा बीएससी सेकेंड ईयर की छात्रा थी और विश्वविद्यालय के छात्रावास में रह रही थी।
NAINITAL NEWS:पिछले वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में हुई थी मौत
पिछले वर्ष उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में छात्रा के पिता ने निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की है।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सरकार को मामले में जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जांच रिपोर्ट भी तय तिथि तक पेश करने को कहा गया है। इस मामले को लेकर छात्रा के परिजनों को न्याय की उम्मीद जगी है

Chamoli News:थराली में एसडीएम भी हुए जाम से परेशान..


