Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeअपराधPauri Leopard Attack News: Pauri के बमठी गांव में गुलदार का आतंक...

Pauri Leopard Attack News: Pauri के बमठी गांव में गुलदार का आतंक…

Pauri Leopard Attack News:60 वर्षीय महिला पर गुलदार का हमला

Pauri Leopard Attack News

Pauri : जनपद के मुख्यालय से सटे बमठी गांव में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। बमठी गांव में गुलदार का आतंक उस समय देखने को मिला जब एक गुलदार ने 60 साल की महिला पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे महिला घर के पास खेत में चारा-पत्ती लेने गई थी। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। महिला के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े, लेकिन तब तक गुलदार महिला को घसीटकर ले जा चुका था। बाद में ग्रामीणों ने महिला का शव बरामद किया।

Pauri Leopard Attack News

Pauri Leopard Attack News:बमठी गांव में गुलदार का आतंक

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि बमठी गांव में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है और आए दिन लोग डर के साए में जी रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले भी कई बार गुलदार गांव के आसपास देखा गया है, लेकिन वन विभाग की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं हुई।ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई है। लोगों ने गुलदार को जल्द पकड़ने या मारने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा

Pauri Leopard Attack News

Rishikesh News: Rishikesh में आज AIIMS का 6वां दीक्षांत समारोह

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments