Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUTTARAKHAND NEWS:अधिकारियों को माननी होगी सीएम धामी की ये बात,नहीं तो होगी...

UTTARAKHAND NEWS:अधिकारियों को माननी होगी सीएम धामी की ये बात,नहीं तो होगी कार्रवाई…

.UTTARAKHAND NEWS: क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

देहरादून में मंगलवार को मुख्यमंत्री धामी अचानक देहरादून-मसूरी रोड स्थित क्षतिग्रस्त पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण करने पहुंच गए। लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य की धीमी रफ्तार और गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों से जवाब तलब किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित फाइलें मंगवाकर प्रगति रिपोर्ट भी देखी।मुख्यमंत्री ने निर्माण स्थल पर मौजूद अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिए कि पुल का निर्माण तय समय सीमा में और बेहतर गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा।

UTTARAKHAND NEWS:मुस्लिम सेवा संगठन के अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर लगाए गंभीर आरोप…

UTTARAKHAND NEWS: मुख्यमंत्री ने दिया सख्त निर्देश

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने पर्यटन सीजन को देखते हुए सड़क मार्ग पर यात्रियों और पर्यटकों को होने वाली परेशानियों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों से ट्रैफिक प्रबंधन और वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि आम लोगों को असुविधा न हो।राजधानी में मुख्यमंत्री के इस तरह अचानक सड़क पर उतरकर निरीक्षण करने से प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। माना जा रहा है कि विकास कार्यों की धीमी गति और शिकायतों को देखते हुए मुख्यमंत्री स्वयं मोर्चा संभाल रहे हैं।हाल के दिनों में मुख्यमंत्री धामी कई मामलों में सीधे हस्तक्षेप करते दिखाई दिए हैं। इससे साफ संकेत है कि सरकार अब विकास कार्यों में देरी और लापरवाही

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments