Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeकुमाऊंWomen Reservation: महिला आरक्षण अधिनियम लागू,आज लोकसभा में होगी वोटिंग, बिफरा विपक्ष...

Women Reservation: महिला आरक्षण अधिनियम लागू,आज लोकसभा में होगी वोटिंग, बिफरा विपक्ष…

Women Reservation: महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर आज लोकसभा में महत्वपूर्ण वोटिंग

नई दिल्ली: महिला आरक्षण अधिनियम को लेकर आज लोकसभा में महत्वपूर्ण वोटिंग होने जा रही है। केंद्र सरकार इस बिल को देश की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने वाला बड़ा और ऐतिहासिक कदम बता रही है। प्रस्तावित कानून के तहत संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33% सीटें आरक्षित करने का प्रावधान किया गया है।आपको बता दें बिल पास होने का बाद लोकसभा में कुल सदस्यों की संख्या 543 से बढ़कर 850 हो जायेंगी

UTTARAKHAND NEWS :फल देने से पहले ही कट गए आम-लीची के पेड़, रामनगर में अवैध कटान से हड़कंप

Women Reservation: मुद्दे पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी

हालांकि, इस मुद्दे पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई विपक्षी दलों का कहना है कि सरकार ने बिल को जल्दबाजी में पेश किया और इसमें कुछ महत्वपूर्ण सामाजिक वर्गों के लिए अलग से प्रावधान नहीं किए गए हैं। विपक्ष ने यह भी मांग की है कि आरक्षण लागू करने की प्रक्रिया और समयसीमा को स्पष्ट किया जाए। वोटिंग से पहले संसद में इस विषय पर जोरदार बहस देखने को मिल सकती है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह विधेयक आने वाले चुनावों और देश की राजनीति पर दीर्घकालिक प्रभाव डाल सकता है। अब सभी की निगाहें आज की वोटिंग पर टिकी हैं, जो इस बिल के भविष्य को तय करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments