Uttarakhand :सरकार से पूछेगी तीखे सवाल
विधानसभा के विशेष सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने के लिए आक्रामक रणनीति के साथ उतरेगा। कांग्रेस विधानमंडल दल की बैठक में तय किया गया है कि सदन में महिलाओं से जुड़े मुद्दों, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए जाएंगे। विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण को तत्काल लागू किया जाए और सरकार इस मुद्दे पर केवल राजनीति कर रही है।
Uttarakhand :तथ्यों और तर्कों के साथ सरकार को जवाब देगा विपक्ष
यशपाल आर्य ने कहा कि विपक्ष सदन में तथ्यों और तर्कों के साथ सरकार को जवाब देगा। साथ ही यदि सत्ता पक्ष विपक्ष पर हमला करता है तो कांग्रेस भी बेरोजगारी, महंगाई, कानून व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने से पीछे नहीं हटेगी।
Uttarakhand :आरक्षण तत्काल लागू किया जाए
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि विपक्ष की मांग है कि डबल इंजन सरकार 33 प्रतिशत महिला आरक्षण को तत्काल लागू करे। 2023 में महिला आरक्षण बिल पारित होने के बावजूद भाजपा ने इसे लागू करने के बजाय परिसीमन से जोड़कर लंबित कर दिया। आर्य ने कहा कि भाजपा महिला आरक्षण पर केवल राजनीति कर रही है, जबकि विपक्ष सदन में महिलाओं के अधिकारों और उनसे जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।

UTTARAKHAND NEWS: पौड़ी और नैनीताल में दर्दनाक सड़क हादसा..


