Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊं21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, 2.16 लाख छात्र देंगे एग्जाम

21 फरवरी से उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा, 2.16 लाख छात्र देंगे एग्जाम

उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 21 फरवरी से शुरू होंगी। इस वर्ष कुल 2,16,109 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे—जिनमें हाईस्कूल के 1,12,660 और इंटर के 1,03,449 छात्र-छात्राएं हैं।

प्रदेशभर में 1261 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 50 एकल और 1211 मिश्रित केंद्र शामिल हैं। संवेदनशीलता के आधार पर 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति-संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। साथ ही 24 नए केंद्र भी जोड़े गए हैं। टिहरी में सबसे अधिक 136 और चंपावत में सबसे कम 44 केंद्र बनाए गए हैं।

बोर्ड सचिव विनोद कुमार सिमल्टी के अनुसार, नकल रोकने के लिए राज्य, मंडल और जिला स्तर पर तीन-स्तरीय सचल दल गठित किए जाएंगे। अति-संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रहेगी और प्रशासन-पुलिस का सहयोग लिया जाएगा।

उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 39 संकलन केंद्र और 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। सभी मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी अनिवार्य किया गया है। प्रयोगात्मक परीक्षाएं पूरी हो चुकी हैं और अब 21 फरवरी से मुख्य परीक्षाएं शुरू होंगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments