मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कैंट रोड, देहरादून से सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आयोजित 5 किलोमीटर दौड़ का फ्लैग ऑफ किया। कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रतिभागियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना और पर्यावरण की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर अभियान चला रही है। ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम हैं।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, सविता कपूर सहित परिवहन विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे


