Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालचारधाम यात्रा 2026: बदरी-केदार में 70 मीटर तक मोबाइल बैन, रील-वीडियो पर...

चारधाम यात्रा 2026: बदरी-केदार में 70 मीटर तक मोबाइल बैन, रील-वीडियो पर रोक

आगामी चारधाम यात्रा के दौरान बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में मंदिर परिसर से 70 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन के उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। श्रद्धालु इस निर्धारित सीमा के भीतर रील या वीडियो नहीं बना सकेंगे। यह निर्णय प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) द्वारा धामों की पवित्रता बनाए रखने और दर्शन व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से लिया गया है।

मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि श्रद्धालुओं की आस्था, सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यात्रा के दौरान भीड़ प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रशासन से समन्वय कर व्यवस्थाएं मजबूत की जाएंगी।

यात्रा से पहले तैयारियां तेज:-

यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर समिति के सभी विश्राम गृहों को तैयार किया जा रहा है। साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

जल्द ही मंदिर समिति की बोर्ड बैठक आयोजित कर यात्रा व्यवस्थाओं और यात्री सुविधाओं के लिए आवश्यक बजट प्रावधान तय किए जाएंगे। मंदिर समिति ने कहा है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण यात्रा अनुभव प्रदान करना प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments