Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून में धरना-प्रदर्शनों के बीच एसएसपी का ग्राउंड निरीक्षण, सुरक्षा पर सख्त...

देहरादून में धरना-प्रदर्शनों के बीच एसएसपी का ग्राउंड निरीक्षण, सुरक्षा पर सख्त निर्देश

जनपद में विभिन्न मांगों को लेकर लगातार हो रहे धरना-प्रदर्शनों और रैलियों को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

एसएसपी ने उन प्रमुख मार्गों और क्षेत्रों का जायजा लिया, जो प्रदर्शन और रैलियों के चलते प्रभावित हो सकते हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों से सुरक्षा प्रबंध, बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था की जानकारी ली।

निरीक्षण के बाद आयोजित बैठक में एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रैली या धरना-प्रदर्शन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे। साथ ही आमजन और स्कूली बच्चों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी मार्ग पर यातायात बाधित करना पड़े तो इसकी सूचना समय से प्रचारित की जाए, ताकि लोगों को वैकल्पिक मार्गों की जानकारी मिल सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, क्षेत्राधिकारी नगर, डालनवाला और यातायात सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments