कांग्रेस की प्रस्तावित रैली को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के अनुसार रैली के दौरान जिन मार्गों से जुलूस गुजरेगा, वहां चरणबद्ध तरीके से यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
परेड ग्राउंड से रैली निकलने पर:-
परेड ग्राउंड से रैली निकलते ही ओरियंट चौक से कनक चौक जाने वाला यातायात ग्लोब चौक होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही लैंसडाउन चौक और बुद्धा चौक से भी ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

कनक चौक पहुंचने पर:-
कनक चौक की ओर आने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से तनेजा ऑप्टिकल कट होते हुए रोजगार तिराहा भेजा जाएगा।
ओरियंट चौक के दौरान:- कनक चौक और ग्लोब चौक से ओरियंट चौक आने वाला यातायात पेसिफिक तिराहा की ओर डायवर्ट किया जाएगा। वहीं घंटाघर से ओरियंट चौक जाने वाले वाहनों को दर्शनलाल चौक की ओर भेजा जाएगा।
ग्लोब चौक और बहल चौक के दौरान:- रैली के ग्लोब चौक पहुंचने पर बहल चौक जाने वाले यातायात को पेसिफिक तिराहा से बैनीबाजार की ओर डायवर्ट किया जाएगा। रैली के पीछे किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जाएगा।
बहल चौक से दिलाराम चौक तक:-
राजपुर रोड और बैनीबाजार चौक से आने वाले वाहनों को रोक-रोककर निकाला जाएगा।
एनेक्सी तिराहा से हाथीबड़कला की ओर कोई वाहन नहीं भेजा जाएगा। इस ट्रैफिक को सीएसडी तिराहा और वाटिका तिराहा होते हुए बिंदाल की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
रैली के दिलाराम चौक पहुंचने पर कालीदास तिराहा से दिलाराम जाने वाले यातायात को पथरियापीर और नेशविला रोड की ओर मोड़ा जाएगा।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि रैली के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और यातायात नियमों का पालन करें।


