Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनजेपी नड्डा जौलीग्रांट पहुंचे, भाजपा की कोर कमेटी बैठक में चुनावी रणनीति...

जेपी नड्डा जौलीग्रांट पहुंचे, भाजपा की कोर कमेटी बैठक में चुनावी रणनीति पर मंथन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के जौलीग्रांट पहुंचने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। नड्डा का यह दौरा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

उत्तराखंड भाजपा ने चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए जौलीग्रांट स्थित एक होटल में कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। बैठक की अध्यक्षता जेपी नड्डा करेंगे। पार्टी लगातार तीसरी बार सत्ता में वापसी की रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है।

चुनाव रहेगा मुख्य एजेंडा:-
कोर कमेटी की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा होगी। इसमें तय किया जाएगा कि भाजपा किस मुद्दे को केंद्र में रखकर चुनाव मैदान में उतरेगी। साथ ही विधानसभा स्तर से लेकर बूथ स्तर तक की रणनीति पर भी मंथन किया जाएगा।

बैठक में यह भी रूपरेखा बनेगी कि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता किस तरह जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएंगे और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

सर्वे रिपोर्ट पर भी नजर :-
हाल ही में भाजपा ने प्रदेश में पहले चरण का आंतरिक सर्वे कराया है। कोर कमेटी की बैठक में इस सर्वे रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।

किन सीटों पर पार्टी मजबूत है
किन क्षेत्रों में संगठन को और मजबूती की जरूरत है
विधायकों का प्रदर्शन कैसा रहा
इन सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद सीटवार रणनीति तय की जाएगी।

सीट बदलने की अटकलों पर विराम:-
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि जो विधायक जिस सीट से हैं, उन्हें वहीं से चुनाव की तैयारी करनी है। विधायक हो या मंत्री, किसी की सीट नहीं बदली जाएगी।

ऐसे में जौलीग्रांट में हो रही यह कोर कमेटी बैठक उत्तराखंड भाजपा की चुनावी दिशा और रणनीति तय करने के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments