ऋषिकेश बद्रीनाथ हाइवे पर शुक्रवार एक बड़ा हादसा हो गया यहाँ तीनधार में एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित हो कर अलकनंदा नदी में जा गिरा। पिकअप वाहन में तीन लोग वाहन में सवार बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम घटना रेस्क्यू के लिए तुरंत रवाना हुई। जिसके बाद अलकनंदा नदी में तीनधारा पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। वहीं अभी भी सर्च ऑपरेशन लगातार जारी है।

घटना कि सूचना मिलते ही सब इन्स्पेक्टर सावर सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। और सर्च अभियान शुरू किया रेस्क्यू टीम जब घटना स्थल पर पहुंची, तब पिकअप वाहन नदी में गिर चुका था। और नदी में कोई दिखाई नहीं दे रहा था। सियाके बाद एसडीआरएफ ने सर्च अभियान शुरू किया। सर्च अभियान के लिए ढालवाला पोस्ट से भी SI दीपक जोशी के नेतृत्व में एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
आपको बता दें कि, तीनधारा पर एसडीआरएफ की टीम राफ्त और डीप डाइविंग की मदद से सर्च ऑपरेशन चला रही है, और लापता लोगों की तलाश कर रही है।


