राजधानी देहरादून के चंद्रबनी क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब एक नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। स्थानीय लोगों ने नाले में शव दिखाई देने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में लिया। घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और आसपास के क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है।
प्राथमिक जांच में हत्या की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।


