Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeअपराधदेहरादून में एक और गोलीकांड, सिल्वर सिटी मॉल के पास प्रॉपर्टी डीलर...

देहरादून में एक और गोलीकांड, सिल्वर सिटी मॉल के पास प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा को मारी गोली

राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास आज सुबह जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि तीन अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, और क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार बताए जा रहे हैं। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।

आपको बता दें कि, बीती 11 फरवरी को ही देहरादून के तिब्बती मार्केट में गैस एजेंसी संचालक अर्जुन शर्मा की 2 अज्ञात हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। हालाकिं, 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने दोनों हमलावरों को हिरासत में लिया था। वहीं 2 फरवरी को पलटन बाजार के मच्छी बाजार दिनदहाड़े गुंजन नाम की युवती की आकाश नामक युवक ने चापर के गला रेत कर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आकाश को भी हिरासत में ले लिया है, जबकि 31 जनवरी को ऋषिकेश में एक युवती की उसके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इससे पहले 29 जनवरी को विकसनगर में 18 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई थी। पुलिस अब भी मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments