Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून में सीएम धामी ने सहसपुर क्षेत्र को दी सौगात, मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग...

देहरादून में सीएम धामी ने सहसपुर क्षेत्र को दी सौगात, मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग चौड़ीकरण का शिलान्यास

गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में सहसपुर क्षेत्र के अंतर्गत मिट्ठीबेरी-परवल मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

Oplus_16908288

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री धामी का आत्मीय स्वागत किया और सड़क चौड़ीकरण की सौगात देने के लिए आभार व्यक्त किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग के चौड़ीकरण से आवागमन सुगम होगा और क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रदेशभर में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य जारी है।

Oplus_16908288

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments