Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंहिंदू रक्षा दल के आवाह्नन के बाद कोटद्वार में अलर्ट, प्रदेश अध्यक्ष...

हिंदू रक्षा दल के आवाह्नन के बाद कोटद्वार में अलर्ट, प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ऋषिकेश से गिरफ्तार

हिंदू रक्षा दल के आवाह्नन के बाद कोटद्वार में संभावित तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा को ऋषिकेश में गिरफ्तार कर लिया। वह कोटद्वार के लिए रवाना हुए थे।

Oplus_16908288

जानकारी के अनुसार, हिंदू रक्षा दल की ओर से एक व्यक्ति के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक और हिंसा को उकसाने वाला बयान जारी किया गया था, जिसमें कथित रूप से इनाम की घोषणा की बात कही गई। बयान सामने आने के बाद प्रशासन सतर्क हो गया।

पुलिस को आशंका थी कि हिंदू रक्षा दल के कार्यकर्ताओं की मौजूदगी से कोटद्वार में कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी को देखते हुए ललित शर्मा को कोटद्वार पहुंचने से पहले ही ऋषिकेश में हिरासत में ले लिया गया।

फिलहाल कोटद्वार के एंट्री प्वाइंट्स पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हिंदू रक्षा दल समेत अन्य संगठनों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि शांति व्यवस्था भंग करने या हिंसा भड़काने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments