Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालजौनसार बावर में भालू का आतंक, ग्रामीण पर किया हमला

जौनसार बावर में भालू का आतंक, ग्रामीण पर किया हमला

उत्तराखंड में वनयजीवों का आतंक काम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कभी गुलदार तो कभी जंगली भालू लोगों को अपना शिकार बना रहें है। प्रदेश के पहाड़ी इलाके जौनसार बावर के त्यूणी क्षेत्र के निमगा गांव में एक बार फिर भालू के हमले का मामला सामने आया है। त्यूणी क्षेत्र के निमगा गांव के पशुपालक पर भालू ने हमला कर दिया। भालू के हमले से पशु पालक गम्भीर रूप से घायल हो गया है। जिसके बाद ग्रामीण घायल को तुरंत त्यूणी सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहाँ डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

ताजा मामला जौनसार बावर के त्यूणी क्षेत्र के निमगा गांव का है। जहाँ मंगलवार शाम के समय निमगा गांव निवासी पशुपालक जगत सिंह रावत रोजमर्रा की तरह अपनी बकरियों को जंगल में  चराने के लिए ले गए थे। तभी जंगली भालू ने जगत सिंह पर हमला कर दिया। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जगत सिंह के साथी आकाश ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मदद के लिए बुलाया। लोगों का शोर सुनकर भालू जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों ने घायल जगत सिंह को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी पंहुचाया। जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।  

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments