उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के तिब्बती मार्केट में आज दिनदहाड़े गोली चलने का सनसनी खेज़ मामला सामने आया है। जी हाँ ,देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिन दहाड़े 2 अज्ञात हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी तुरंत अपनी स्कूटी से फरार हो गए, घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकाने बंद कर दी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिन ने मौके पर पहुँच के शव को कबजें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है मरतक की पहचान अर्जुन नामके युवक के रूप में हुई है मृतक की गैस एजेंसी है।

दरअसल,घटना कोतवाली डालनवाला क्षेत्र के तिब्बती मार्केट की है, जहां उस समय बाजार में आम दिनों की तरह चहल-पहल थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी सवार दो युवक अचानक मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवक पर नजदीक से फायरिंग कर दी। गोली लगते ही युवक जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। दुकानदारों ने तुरंत अपनी दुकानें बंद कर दीं और लोगों में दहशत का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, वारदात के खुलासे के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शहर के सभी प्रमुख चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।



