Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनमुख्यमंत्री धामी ने 'मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना' का किया शुभारंभ, 484...

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना’ का किया शुभारंभ, 484 महिलाओं को ₹3.45 करोड़ की मदद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्य सेवक सदन, मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस दौरान डीबीटी के माध्यम से 484 लाभार्थी महिलाओं के खातों में ₹3 करोड़ 45 लाख 34 हजार 500 रुपये की पहली किश्त भेजी गई।

पहले चरण में बागेश्वर, देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी और उधमसिंहनगर जनपदों की महिलाओं को लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें सम्मान व सुरक्षा देने की दिशा में अहम कदम है।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि, शेष 7 जनपदों की 540 महिलाओं को भी माह के अंत तक लगभग ₹4 करोड़ की सहायता डीबीटी से दी जाएगी। योजना में विधवा, परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाओं के साथ-साथ एसिड अटैक पीड़िताओं और ट्रांसजेंडर को भी शामिल किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments