Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालरुद्रप्रयाग में बढ़ता वन्यजीवों का खतरा, 'गुलदार' के बाद अब 'भालू' के...

रुद्रप्रयाग में बढ़ता वन्यजीवों का खतरा, ‘गुलदार’ के बाद अब ‘भालू’ के हमले से दहशत

जनपद रुद्रप्रयाग में वन्यजीवों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। गुलदार की घटनाओं के बीच अब जंगली भालू के हमले ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी है। ताजा मामला ग्राम जलई का है, जहां जंगल में घास लेने गई एक महिला पर भालू ने अचानक हमला कर दिया।

घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। 60 वर्षीय निशा देवी अन्य ग्रामीण महिलाओं के साथ जंगल गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे भालू ने अचानक हमला कर दिया, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल महिला को ग्रामीणों द्वारा पहले अगस्तमुनि स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग रेफर किया गया। चिकित्सक डॉ. ज्योति शाह के अनुसार पीड़िता की स्थिति फिलहाल स्थिर है, लेकिन खून का थक्का जमने के कारण रेफर किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग अलर्ट हो गया। रेंजर एच.एस. रावत के नेतृत्व में छह सदस्यीय टीम को मौके पर भेजा गया। फॉरेस्टर गौरव भट्ट और फॉरेस्ट गार्ड ऋषिराज क्षेत्र में निगरानी कर रहे हैं।

इधर, यूकेडी जिला अध्यक्ष सूरत सिंह झिंकवाण ने घटना को प्रशासनिक लापरवाही करार देते हुए वन्यजीव नियंत्रण को लेकर ठोस रणनीति की मांग की है। भालू के हमले के बाद गांव में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments