Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeकुमाऊंचलती कार में लगी अचानक आग, कार चालक ने कूदकर बचाई जान

चलती कार में लगी अचानक आग, कार चालक ने कूदकर बचाई जान

नैनीताल जिले के लामाचौड़ क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब अचानक एक चलती हुई टाटा पंच कार में आग लग गई। गनीमत ये रही कि, कार चालक युवक ने समय रहते अपनी समझदारी से कार से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

गाड़ी मेंआग लगने से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं आग लगने का कारण तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी। पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का पूरा जायजा लिया।

मुखानी थाने के एसओ सुशील जोशी ने बताया कि, कल देर रात लामाचौड़ क्षेत्र में एक कार में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची। इस घटना में कार चालक सुरक्षित है। जबकि आग लगने से गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। अग्निशमन विभाग मामले की जांच कर रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments