Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालऋषिकेश के पास 13वां ज्योतिर्लिंग 'गुजरेश्वर महादेव', सभी 12 ज्योतिर्लिंग का पुण्य...

ऋषिकेश के पास 13वां ज्योतिर्लिंग ‘गुजरेश्वर महादेव’, सभी 12 ज्योतिर्लिंग का पुण्य एक साथ

उत्तराखंड में जल्द ही 13वां ज्योतिर्लिंग अस्तित्व में आने जा रहा है। अब तक शास्त्रों में 12 ज्योतिर्लिंग का ही उल्लेख है, लेकिन यहां 13वें ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, इसकी सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं।

ऋषिकेश से 20 किलोमीटर दूर मणिकूट पर्वत पर त्रयोदश ज्योतिर्लिंग की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही। 13 से 15 फरवरी तक भव्य धार्मिक आयोजन होगा, जिसमें शिवभक्तों के लिए विशेष अनुष्ठान और दर्शन की व्यवस्था की गई है।

चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम महाराज ने स्थल का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर दिशा-निर्देश दिए। नवनिर्मित ज्योतिर्लिंग को “गुजरेश्वर महादेव” नाम दिया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अनुष्ठान 13 फरवरी से शुरू होंगे और महाशिवरात्रि पर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी। हजारों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments