Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालबर्फ की सफेद चादर से ढका बाबा केदार का धाम, सुरक्षा में...

बर्फ की सफेद चादर से ढका बाबा केदार का धाम, सुरक्षा में तैनात आईटीबीपी के जवान

विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी से बाबा केदारनाथ का धाम बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। जिससे धाम की सुंदरता देखते ही बन रही हैं। केदारनाथ धाम और उसके आसपास के इलाकों में तापमान जीरो डिग्री से भी नीचे चला गया है। जिससे इस पूरे क्षेत्र में शरीर जमा देने वाली ठंड पड़ रही है। इस कड़कड़ाती ठंड से जनजीवन पूरी तरह ठप पड़ गया है। वहीं दूसरी तरफ इस कड़कड़ाती ठंड में केदारनाथ धाम की सुरक्षा में ITBP के जवान 24 घंटे मुस्तैद नजर आ रहे हैं। इतनी ठंड में भी धाम की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद बनी हुई है।

ITBP के जवान 24 घंटे केदारनाथ मंदिर और उसके आसपास के क्षेत्रों की निगरानी कर रहे है, और धाम में लगातार गश्त भी कर रहे हैं। साथ ही ITBP के जवान गश्त के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से भी निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने बताया कि,केदारनाथ धाम में मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी संसाधनों को तत्परता से तैनात किया जाएगा। केदारनाथ धाम में इस समय भले ही शांति और सन्नाटा है, लेकिन धाम की सुरक्षा को लेकर हर मोर्चे पर जवानों की पैनी नजर बनी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments