उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है। प्रदेश बीजेपी ने इसको लेकर अपनी तैयारियाँ भी शुरू कर दी गई है। bjp की कोर कमेटी की आगामी बैठक 14 फरवरी को बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में देहरादून में होने जे रही है। जिसकी आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जायेगी।

कोर कमेटी में प्रदेश के प्रमुख राजनीतिक मामले, चुनावी अभियान और संगठन की प्राथमिकताओं पर किया जाएगा। कोर कमेटी की बैठक में सीट-वार रणनीति, उम्मीदवारों के चयन की रूपरेखा, प्रचार के मुद्दे और कमजोर और मजबूत दोनों क्षेत्रों पर मंथन किया जाएगा। साथ ही जिला, मंडल और बूथ स्तर की भी समीक्षा की जाएगी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि, आगामी 14 फरवरी को देहरादून में बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कोर कमेटी की बैठक होने जा रही है ।कोर कमेटी की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। तमाम मंत्री और विधायक सभी अपने अपने क्षेत्रों में रहकर विधानसभा चुनाव की तैयारियाँ करें।


