हरिद्वार
महाराष्ट्र के दिवंगत पूर्व उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की अस्थियाँ आज हरिद्वार लाई गई । जँहा वीआईपी घाट पर पूरे विधी विधान और वैदीक मंत्रोच्चार के साथ उनकी अस्थियाँ गंगा में प्रवाहित की गई। अस्थि विसर्जन के दौरान अजीत पवार के परीवार का कोई सदस्य मौजूद नही था।

राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के साथ पार्टी के कई कार्यकर्ता उनका अस्थि कलश लेकर हरिद्वार पहुंचे। जिसके बाद तीर्थ पुरोहित सुमित, अभिषेक और सचिन ने पूरे विधी विधान के साथ अस्थि संस्कार सम्पन्न कराया। इस दौरान राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।



