Monday, March 16, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनउत्तराखंड में सैलानियों ने बनाया एवरेस्ट जैसा रिकॉर्ड, पहली बार 6 करोड़...

उत्तराखंड में सैलानियों ने बनाया एवरेस्ट जैसा रिकॉर्ड, पहली बार 6 करोड़ के पार आंकड़ा

उत्तराखंड में घूमना यहां के पर्यटक स्थलों में छुट्टियां बिताना, देश दुनिया के लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इसीलिये साल 2025 में उत्तराखंड में पर्यटकों की आमद का नया और बड़ा रिकॉर्ड बन गया है। राज्य गठन के बाद पहली बार सालाना पर्यटकों का आंकड़ा 6 करोड़ को पार कर गया है। सबसे ज्यादा 3.42 करोड़ पर्यटक और तीर्थयात्री हरिद्वार पहुंचे।

2025 में छह करोड़ तीन लाख से ज्यादा पर्यटक उत्तराखंड आए हैं, जो राज्य गठन के बाद से अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। हरिद्वार में सबसे ज्यादा 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे हैं। जबकि देहरादून में 67 लाख 35 हजार 71 और टिहरी ज़िले में 53 लाख 29 हजार 759 सैलानी आए।

पर्यटन विभाग के मुताबिक साल 2025 में कुल 6 करोड़ 3 लाख 21 हजार 194 पर्यटक और तीर्थयात्री उत्तराखंड आए हैं। इनमें 1 लाख 92 हजार 533 विदेशी सैलानी शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य गठन के बाद पहली बार पर्यटकों और तीर्थयात्रियों की संख्या 6 करोड़ के पार पहुंची है। पिछले सालों के आंकड़ों पर नजर दौड़ाएं तो वर्ष 2021 में 2 करोड़ 18 हज़ार 115, 2022 में 5 करोड़ 39 लाख 81 हज़ार 338, 2023 में 5 करोड़ 96 लाख 36 हज़ार 601 और साल 2024 में 5 करोड़ 95 लाख 50 हज़ार 277 पर्यटक और तीर्थयात्रियों ने उत्तराखंड का रुख किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments