Uttarakhand
उत्तराखंड विजिलेंस की टीम ने ऋषिकेश के पशुलोक बैराज में तैनात जेई ,फैसल खान को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, आरोपी जेई ने एक ठेकेदार से पशुलोक बैराज में किए गए टेंडर कार्य के पेमेंट को जारी करने के बदले इस मोटी रकम की मांग की थी।शिकायत सही पाए जाने पर देहरादून विजिलेंस की ट्रैप टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही जेई ने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया
Uttarakhand
चमोली जिले में जंगल की आग बुझाने के दौरान दो अलग-अलग हादसों में एक महिला और एक वन कर्मी की मौत हो गई है।प्रदेश के पर्वतीय जिलों में लगातार धधक रही वनाग्नि अब इंसानी जिंदगियों पर भारी पड़ने लगी है, जिससे पूरे क्षेत्र के ग्रामीणों और वन कर्मियों में गहरा शोक और डर का माहौल है।

Uttarakhand
दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल के चलते उत्तराखंड में भी जरूरी सामानों की कमी हो सकती है, दिल्ली की आजादपुर मंडी और अन्य प्रमुख बाजारों से उत्तराखंड आने वाली ताजी फल-सब्जियों की सप्लाई सीधे तौर पर ठप रहेगी, जिससे आम जनता के लिए खाने-पीने के सामानों का संकट खड़ा हो सकता है।
Uttarakhand
हरिद्वार में चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने यात्रियों की सेहत से खिलवाड़ करने वाले मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ढाबों से 12 किलो खराब पनीर और दूषित मसाले को मौके पर ही नष्ट करवा दिया है।विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी कर साफ चेतावनी दी है कि चारधाम यात्रियों की सेहत के साथ किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Uttarakhand
नैनीताल के भवाली-रातीघाट बाईपास पर कार खाई में गिरने से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.हादसे की जगह चारों तरफ घना जंगल था। इस वजह से काफी देर तक किसी को खबर नहीं लग पाई । करीब डेढ़ घंटे बाद राहत और बचाव का काम शुरू हो सका।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ (SDRF) और गांव वाले मौके पर पहुंचे। खाई इतनी गहरी थी कि टीम को नीचे गाड़ी तक पहुंचने में बहुत ज्यादा कोशिश करनी पड़ी।

Uttarakhand
ऋषिकेश में हरियाणा से आये पर्यटक ने एक लड़की से बदतमीजी की, जिसके बाद लोगों ने पर्यटक को पीट दिया.यही नहीं भीड़ की नाराज़गी का आलम ये था,कि बचने के लिए जब पर्यटक गाड़ी के अंदर गया,तो लोगों ने शीशे भी तोड़ दिए और फिर बाहर निकालकर उसे पीट दिया लोकल लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बाहरी राज्यों से आने वाले कुछ हुड़दंगी पर्यटकों द्वारा उत्तराखंड में आकर बदतमीजी करने और यहां का माहौल खराब करने की खबरें लगातार आ रही थीं। इस वजह से लोगों के भीतर पहले से ही जो आक्रोश भरा था, इस घटना के बाद हिंसक रूप में सड़क पर फूट पड़ा
Uttarakhand
चमोली जिले के बिरही क्षेत्र में जंगल की आग बुझाते समय पाखी गांव के 43 साल के राजेंद्र सिंह की जलकर मौत हो गई। मंगलवार,दोपहर को अचानक भड़की ये आग जब तेज हवाओं के कारण गांव के करीब पहुंची तो गांव के लोग आग बुझाने गए ,इसी दौरान राजेंद्र सिंह धुएं और आग की लपटों के बीच घिर गए.इस हादसे के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गुस्साए ग्रामीणों ने वन विभाग और अफसरों पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं
Uttarakhand
उत्तराखंड के 07 जिलों देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग के युवाओं के लिए सेना भर्ती का मौका…भारतीय सेना ने अग्निवीर (Agniveer) और जूनियर कमीशंड ऑफिसर/अन्य रैंक (JCO/OR) भर्ती के लिए होने वाली ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) 01 जून से 12 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी…
Uttarakhand
पौड़ी जिले के मरोड़ा गांव की प्रधान वीरा रावत ने एक इंटरव्यू में कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति उनके चरित्र पर गलत आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। प्रधान के अनुसार, उक्त व्यक्ति उनके रिश्तेदारों के पास जाकर ये कह रहे हैं कि वह कई लोगों के साथ घूमती है, जिससे उनकी सामाजिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
Uttarakhand
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक में SIR के तहत आवासीय सोसायटियों और मुहल्लों में विशेष कैंप लगाने के क आदेश जारी किए गए हैं अभियान को सफल बनाने के लिए सभी बूथों पर बूथ लेवल एजेंट (BLA) की तत्काल तैनाती करने को कहा गया है।


