Uttarakhand; सीएम धामी ने किए कामाख्या देवी के दर्शन
असम दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। 51 शक्तिपीठों में शामिल कामाख्या धाम में सीएम धामी ने उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मंदिर परिसर में सीएम धामी को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली, जबकि सीएम धामी ने भी भक्तों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

Uttarakhand;कई मस्जिदों में लगे पोस्टर लगाए
उत्तराखंड में जल्द वोटर लिस्ट की जांच शुरू होने वाली है।और इससे पहले कई मस्जिदों में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में लोगों से कहा गया है कि वे अपने पुराने जरूरी कागजात निकालकर तैयार रखें। कुछ जगहों पर लोगों को 40 साल पुराने दस्तावेज संभालकर रखने की सलाह भी दी जा रही है।राज्य में काफी समय से बाहरी लोगों के वोटर कार्ड को लेकर चर्चा चल रही है। प्रशासन को शक है कि कई लोगों के नाम वोटर लिस्ट में हैं, लेकिन वे अब यहां नहीं रहते। कुछ लोगों के नाम दो राज्यों की वोटर लिस्ट में भी मिले हैं। इसी वजह से अब वोटर लिस्ट की जांच को लेकर प्रशासन सख्ती दिखा रहा है।
Uttarakhand:आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी
उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहने की संभावना है।बेरीनाग, चोपता, केदारनाथ और मुनस्यारी जैसे क्षेत्रों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।
Uttarakhand;पहाड़ को जल्द मिलेंगे डांक्टर
उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में डॉक्टरों की कमी जल्द दूर होने वाली है। राज्य को 243 नए डॉक्टर मिलने जा रहे हैं।इन डॉक्टरों का चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और इन्हें अस्पतालों में तैनात किया जाएगा।इनकी नियुक्ति से पहाड़ के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।14 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इन डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र देंगे।
Uttarakhand: चार धाम की सुरक्षा होगी और टाइट
बदरीनाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए चमोली पुलिस, एटीएस और 7 असम एटीएस ने मिलकर फ्लैग मार्च किया।इस दौरान बदरीनाथ धाम से लेकर सीमांत गांव माणा तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा एजेंसियों ने मंदिर परिसर के अंदरूनी और बाहरी हिस्सों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

Uttarakhand:मदरसों पर बड़ा फैसला
देहरादून: उत्तराखंड वक्फ बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए बाहरी राज्यों के बच्चों के मदरसों में नए एडमिशन पर रोक लगा दी है। अब दूसरे राज्यों से आने वाले बच्चों को उत्तराखंड वक्फ बोर्ड से जुड़े 117 मदरसों में दाखिला नहीं मिलेगा। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि जो बच्चे पहले से पढ़ रहे हैं, वे अपना कोर्स पूरा कर सकेंगे, लेकिन अब नए बच्चों की एंट्री नहीं होगी।इस फैसले के बाद कई मदरसा संचालकों में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि आगे चलकर यह नियम सभी मदरसों पर लागू किया जा सकता है।

Uttarakhand :फर्जी नंबर प्लेट रैकेट का विभाग ने किया खुलासा
देहरादून के राजपुर में गाड़ियों के फर्जी नंबर प्लेट रैकेट का परिवहन विभाग ने खुलासा किया है.जिसके बाद आंफिस को सील कर दिया गया है.जांच में सामने आया है कि आंफिस नियमों के विपरीत नंबर प्लेट तैयार कर रहा था। इसके बाद विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।अधिकारियों को शक है कि इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी किया जा सकता है।कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिवहन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि फर्जी नंबर प्लेटें किन-किन वाहनों में लगाई गईं और इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

Uttarakhand; सड़क निर्माण विवादों में
पौड़ी ज़िले में एक रोड इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। विधायक निधि से बनी इस रोड की हालत इतनी खस्ता हो गई है, कि कार तक रोड में नहीं जा सकती है।यही नहीं सड़क की हालत किसी आदम युग जैसी नजर आ रही है, अब स्थानीय लोग इसका तुरंत समाधान चाहते हैं।असल में यहां कल्जीखाल ब्लॉक के पीठा गांव तक इस रोड को,पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी की विधायक निधि से बनाया गया।अब रोड कैसी बनी है, वो आपके सामने है, रोड की हालत और क्वालिटी इतनी खराब है कि इस पर बाइक चलाना भी जान जोखिम में डालना है।
Uttarakhand ; नेचर गाइड का प्रदर्शन
Uttarakhand : दो बसों में टक्कर
ऋषिकेश-देहरादून हाईवे पर काली मंदिर के पास दो बसों और एक कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई, जिससे बड़ा सड़क हादसा हो गया।
हादसे में मध्य प्रदेश के मुरैना से चारधाम यात्रा पर जा रहे करीब 60 यात्री शामिल थे।टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है
मां कामाख्या के दरबार में क्या मांगने पहुंचे सीएम धामी?


