Uttarakhand:सीएम धामी ने किए मां कामाख्या के दर्शन
असम दौरे पर पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। 51 शक्तिपीठों में शामिल कामाख्या धाम में सीएम धामी ने उत्तराखंड की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Uttarakhand:श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला
मंदिर परिसर में सीएम धामी को देखकर वहां मौजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनके साथ सेल्फी ली, जबकि सीएम धामी ने भी भक्तों से बातचीत कर उनका हालचाल जाना।

Uttarakhand: धामी ने की पूजा अर्चना
आपको बता दें असम में बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए सीएम धामी पहुंचे थे। शपथ समारोह के बाद उन्होंने मां कामाख्या के दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
कई मस्जिदों में लगे पोस्टर,जानें क्या है कारण?


