Uttarakhand:महाराज नॉन-परफॉर्मर लिस्ट में शामिल?
एक इंटरव्यू में कांग्रेस नेता और सतपाल महाराज के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले राजपाल बिष्ट ने कहा कि चौबट्टाखाल के विधायक सतपाल महाराज भी नॉन-परफॉर्मर विधायक की लिष्ट में शामिल है. जिसके बाद चर्चाएं तेज हो गई हैं.उत्तराखंड बीजेपी में इन दिनों इंटरनल सर्वे को लेकर चर्चाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। पार्टी के कई विधायकों और नेताओं के प्रदर्शन को लेकर अंदरखाने मंथन चलने की बात कही जा रही है। हालांकि बीजेपी ने ऐसे किसी भी सर्वे से इनंकार किया है और इसे अफवाह बताया है.
Uttarakhand; अब आगे क्या
कांग्रेस नेता Gajraj Bisht ने एक इंटरव्यू में बड़ा बयान देते हुए दावा किया कि 31 तारीख से हुए इंटरनल सर्वे में Satpal Maharaj पास मार्क में नहीं हैं।कांग्रेस नेता गजराज बिष्ट ने कहा कि ये बात बीजेपी के अंदर कोई भी बता देगा। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि पार्टी अब विधायकों के कामकाज और जनता के बीच उनकी पकड़ को लेकर गंभीरता से फीडबैक ले रही है।
Uttarakhand:गजराज बिष्ट का दावा
जब गजराज बिष्ट से पूछा गया कि वह यह दावा किस आधार पर कर रहे हैं जबकि बीजेपी ने इसे फर्जी बताया है. तो उन्होंने कहा कि इसका जवाब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष Mahendra Bhatt को देना चाहिए।



