Uttarakhand :फर्जी नंबर प्लेट रैकेट का खुलासा
देहरादून के राजपुर में गाड़ियों के फर्जी नंबर प्लेट रैकेट का परिवहन विभाग ने खुलासा किया है.जिसके बाद आंफिस को सील कर दिया गया है.जांच में सामने आया है कि आंफिस नियमों के विपरीत नंबर प्लेट तैयार कर रहा था। इसके बाद विभाग ने पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।
Uttarakhand: मामले की हो रही है जांच
अधिकारियों को शक है कि इन नंबर प्लेटों का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधियों में भी किया जा सकता है।कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिवहन विभाग अब यह पता लगाने में जुटा है कि फर्जी नंबर प्लेटें किन-किन वाहनों में लगाई गईं और इस नेटवर्क से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

कैंसर के मरीजों के लिए बड़ी खबर…


