Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें...

Uttarakhand:उत्तराखंड की 10 बड़ी खबरें…

Uttarakhand

केदारनाथ क्षेत्र में सोमवार को अचानक मौसम खराब हो गया। घना कोहरा और धुंध छाने के कारण विजिबिलिटी कम हो गई, जिससे उड़ान में दिक्कत आने लगी।सुरक्षा को देखते हुए दो हेलीकॉप्टरों को एहतियातन अगस्त्यमुनि मैदान स्थित हेलीपैड पर उतारना पड़ा। फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है और मौसम में सुधार का इंतजार किया जा रहा है।

Uttarakhand

मुरादाबाद-काशीपुर रूट पर चलने वाली बसों के परमिट मामले में उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने राज्य परिवहन प्राधिकरण (STA) को आदेश दिया है कि 20 से ज्यादा बस संचालकों की याचिका पर तीन महीने के भीतर फैसला लिया जाए।दरअसल इस रूट पर बसों का संचालन तो हो रहा है, लेकिन मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उत्तराखंड से भी परमिट लेना जरूरी है। कई बस संचालकों का कहना था कि उन्हें लंबे समय से मंजूरी नहीं मिल रही है, जिसके बाद मामला हाई कोर्ट पहुंचा।

Uttarakhand:

देहरादून में ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर सरकार ने एक कार्यक्रम आयोजित किया.इस दौरान वीर सैनिकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया गया और उनके साहस की सराहना की गई। कार्यक्रम में सेना के योगदान और देश की सुरक्षा में उनकी भूमिका पर भी चर्चा हुई।

Uttarakhand:

मंगलौर क्षेत्र के आसफ नगर झाल से एक शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मोहित कुमार (40) पुत्र जवाहर लाल आर्य के रूप में हुई है, जो मूल रूप से नैनीताल के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मोहित कुमार Indian Institute of Technology Roorkee में शोधार्थी थे।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चल सकेगा।

Uttarakhand:

देहरादून के एकता विहार स्थित धरना स्थल पर वर्षवार नियुक्ति की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच से जुड़े लोगों का आंदोलन लंबे समय से जारी है। आंदोलन को 156 दिन पूरे हो चुके हैं और 22 दिन से आमरण अनशन भी चल रहा है। चार अभ्यर्थी आज सुबह सर्वे चौक के पास स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए।

Uttarakhand:

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती के बीच कांग्रेस ने सबसे बड़ा चुनावी ऐलान किया है।टिहरी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने साफ साफ कहा कि 2027 में कांग्रेस की सरकार आने पर हर उस परिवार से एक महिला को नौकरी दी जाएगी,, जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में नहीं हटिहरी में कांग्रेस का बड़ा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें गोदियाल और प्रदेश प्रभारी सैलजा के साथ कई बड़े नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए,, और टिहरी में ही कांग्रेस की तरफ से हर परिवार को सरकारी को नौकरी देने का ऐलान हुआ।कांग्रेस की तरफ से ये अब तक का सबसे बड़ा वादा है, जिसे 2027 चुनाव को लेकर किया गया है।

Uttarakhand

केदारनाथ यात्रा के बाद पति के साथ देहरादून से गाजियाबाद जा रही 29 साल की प्रज्ञा सिंह अब सुरक्षित मिल गई है। प्रज्ञा अचानक रात करीब 1 बजे नंदा देवी एक्सप्रेस ट्रेन से गायब हो गई थी। इस खबर के बाद परिवार से लेकर पुलिस तक हर कोई परेशान था। अब 6 दिन बाद प्रज्ञा सिंह बिहार के बेगूसराय में मिली है। उत्तराखंड पुलिस उसे वापस लेकर आ रही है और परिवार को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।

Uttarakhand

नैनीताल में सोमवार सुबह प्रशासन ने शहर के अलग-अलग जगहों में अचानक छापेमारी की। मॉल रोड, मल्लीताल बाजार और अन्य जगहों पर चल रहे होमस्टे और गेस्टहाउस की जांच की गई। इस दौरान कई जगहों पर नियमों का पालन नहीं मिला, जिसके चलते कुछ संचालकों पर चालान भी काटा गया और आगे नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

Uttarakhand

उत्तराखँड में अब अगले तीन दिन मौसम अपना रंग बदलने वाला है.जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली है. पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही गर्मी पर बारिश ने ब्रेक लगा दिया है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह मैदानी इलाकों में तापमान फिर से बढ़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर तेज होने का अनुमान जताया है। आपको बता दे और सालों को मुकाबले मौसम का हाल इस साल ठंडा है

Uttarakhand

देहरादून में आयोजित एक संगीत कार्यक्रम में Kumar Sanu को ‘शृंखला श्री उत्तराखंड रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शृंखला म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान कुमार सानू ने अपने सदाबहार और लोकप्रिय गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके गानों को सुनकर लोग झूम उठे और पूरा माहौल संगीत से भर गया।

मुरादाबाद-काशीपुर रूट की बसों पर हाई कोर्ट सख्त

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments