Uttarakhand:कई सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया
कुमाऊं कमिश्नर Deepak Rawat ने सोमवार को नैनीताल में कई सरकारी कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान वह एसडीएम कार्यालय, तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने पुराने मामलों की फाइलें और रिकॉर्ड की जांच की।जांच के दौरान सामने आया कि कई मामलों का वर्षों से निपटारा नहीं हुआ है।
Uttarakhand:फाइलें 20 साल से लंबित मिलीं
कुछ फाइलें 20 साल से लंबित मिलीं, जबकि लोगों को अब तक कोई राहत नहीं मिल पाई है। निरीक्षण में यह भी पाया गया कि कुछ पटवारी और लेखपाल निर्देशों का सही पालन नहीं कर रहे थे।वहीं रजिस्ट्री कार्यालय में रिकॉर्ड का रखरखाव भी ठीक नहीं मिला। इस पर कमिश्नर ने अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए और काम में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।
देहरादून में ‘ऑपरेशन सिंदूर’कार्यक्रम आयोजित, वीर सैनिकों का किया गया सम्मान…



