Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand:मंत्री गणेश जोशी ने लिया ऐसा संकल्प, हर कोई कर रहा चर्चा...

Uttarakhand:मंत्री गणेश जोशी ने लिया ऐसा संकल्प, हर कोई कर रहा चर्चा…

Uttarakhand:मंत्री गणेश जोशी की नई पहल

देश में मौजूदा हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से संसाधनों की बचत और आत्मनिर्भरता की अपील के बाद उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि अगर संकट लंबा चलता है तो देश को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए हर नागरिक को अभी से जिम्मेदारी निभानी होगी।

Uttarakhand:पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने का दिया संदेश

देहरादून में उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने वैश्विक हालात और पश्चिमी एशिया में जारी युद्ध के बीच लोगों को पेट्रोल-डीजल बचाने का संदेश दिया। गढ़ी कैंट में आयोजित एक कार्यक्रम के बाद मंत्री गणेश जोशी अपने सरकारी वाहन की जगह स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संसाधनों का सोच-समझकर इस्तेमाल करे और अनावश्यक ईंधन खर्च से बचे।

Uttarakhand:लिया बड़ा संकल्प

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उन्होंने खुद संकल्प लिया है कि अपने लोकल कामों में ज्यादा से ज्यादा इलैक्टिक स्कूटर का प्रयोग करेंगें .उन्होंने लोगों से भी अपील की कि वे जरूरत के अनुसार ही संसाधनों का उपयोग करें और देशहित में अपना योगदान दें। मंत्री ने कहा कि यह समय राजनीति का नहीं बल्कि एकजुट होकर देश के साथ खड़े होने का है।

Uttarakhand

पानी की टंकी पर चढ़े आंदोलनकारी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments