Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand:हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला,उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें...

Uttarakhand:हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला,उत्तराखंड की दस बड़ी खबरें…

Uttarakhand:पहाड़ी दरकने से भूस्खलन

Niti-Malari National Highway पर बिना बारिश अचानक पहाड़ी दरकने से भूस्खलन हो गया।घटना के दौरान हाईवे पर डबल लाइन निर्माण कार्य चल रहा था।पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से मार्ग बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने इस डरावने मंजर का वीडियो कैमरे में कैद कर लिया।

Uttarakhand:इसी महीने उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित

Pushkar Singh Dhami ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Nitin Nabin से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें उत्तराखंड का शहद उपहार में भेंट किया। बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष Mahendra Bhatt भी मौजूद रहे।बताया जा रहा है कि नितिन नबीन का इसी महीने उत्तराखंड दौरा प्रस्तावित है। ऐसे में मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की यह मुलाकात आगामी दौरे और संगठन से जुड़े मुद्दों को लेकर अहम मानी जा रही है।

Uttarakhand

Uttarakhand:हल्द्वानी से चौंकाने वाला मामला

उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली 21 साल की युवती रिमझिम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.लामाचौड़ निवासी रिमझिम फिलहाल हल्दूचौड़ में किराये पर रहकर मदरसन कंपनी में नौकरी कर रही थी. जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी खत्म करने के बाद जैसे ही वह कंपनी के गेट से बाहर निकली, तभी अचानक सड़क पर गिर पड़ी. मौके पर मौजूद लोग उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया…इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रिमझिम अपने सहकर्मियों के साथ बाहर निकलती दिखाई देती है और कुछ कदम चलने के बाद अचानक गिर जाती है

Uttarakhand:स्थानीय पहाड़ी उत्पादों की सराहना

लैंसडाउन कैफे पहुंचे महामहिम राज्यपाल, स्थानीय पहाड़ी उत्पादों की सराहना की।इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों की जानकारी ली और स्वरोजगार से जुड़ी पहलों की प्रशंसा करते हुए “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Uttarakhand: जंगल और जीवन

जैव विविधता और वन्य जीव के सबसे बड़े केंद्र कॉर्बेट पार्क में मां की छांव बाघों के परछाई बन रही है। मदर्स डे पर ऐसी तस्वीर दिख रही है कि मां की ममता बाघों के संरक्षण की कहानी लिख रही है। 260 बाघों वाले पार्क में इनकी मौजूदगी इन शावकों की मां बन रही हैं। कॉर्बेट पार्क की बघिनें अपने बच्चों को सिर्फ पाल-पोसकर बड़ा कर कर रही हैं बल्कि उनको जंगल के जीवन और राजा बनाने तक कि कहानी बड़ी ही जिम्मेदारी से निभा रही हैं।

Uttarakhand: बड़े नेताओं की और इशारा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल, और बीजेपी के सीनियर नेता कद्दावर नेता।।। भगत सिंह कोश्यारी एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, औऱ यहां पर उन्होंने सांसदों से काम करवाने के लिए बड़ी बात कह दी।।।। कोश्यारी ने कहा कि सांसद तो दिल्ली में रहते हैं, और उनके दिल्ली में सीधे कनेक्शन हैं, यहां तक कहा कि आपके सांसद तो रोज प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के साथ फोटो खिंचवाते हैं, तो उनसे भी काम के लिए कहें, और उनके ज़रिए भी अपने काम करवाएं।।

Uttarakhand: चारधाम यात्रा पूरे शबाब पर चल रही

चारधाम यात्रा पूरे शबाब पर चल रही है, बड़ी संख्या में यात्री दर्शन के लिए आ रहे हैं,, लेकिन इसी यात्रा में कुछ ऐसे हड़ुदंगी भी पहुंच रहे हैं,, जो कि चारधाम को, उत्तराखंड को यहां की परंपराओं को तार तार कर रहे हैं, बदनाम कर रहे हैं। केदरनाथ से एक वीडियो आय़ा है, यहां एक हुड़दंगी, केदारनाथ मंदिर के ठीक सामने हुक्का पीने लगा,।। हैरानी की बात ये है कि ये हुक्का कोई लाया नहीं गया था, बल्कि कोल्ड ड्रिंक की 2 लीटर वाली बोतल के साथ हुक्का बनाया गया,,, औऱ मंदिर के ठीक सामने ख़ड़े होकर हुक्का पीने लगा।।। दिखाने का अंदाज ऐसा कि जैसे कोई बड़ा कारनामा किया हो, कोई बड़ा नाम कमाया हो।।। हैरानी की बात ये भी थी,, किये सबकुछ रील बनाने के लिए हो रहा था, जी हां,, जिस मंदिर में इस बार रील बंद करने,, रील नहीं बनाने के लिए तमाम वादे मंदिर समिति की तरफ से किए गए थे, वहां इस तरह से खुलेआम मंदिर के सामने हुक्का पीकर रील बनाई गई।।।

Uttarakhand ; हरिद्वार में आस्था और श्रद्धा से खिलवाड़

जिस हरिद्वार को आस्था और श्रद्धा का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, वहीं से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है… मामला है उत्तराखंड के पवित्र घाट हरकी पैड़ी का… जहां से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और जमकर बवाल मचा हुआ है.. वीडियो में एक व्यक्ति अपनी जिंदा पत्नी का “पिंडदान” करता नजर आता है… और फिर उसकी तस्वीर को गंगा में बहा देता है.. सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि वह व्यक्ति उस फोटो पर थूकता हुआ भी दिखाई देता है…अब सवाल उठता है… आखिर ऐसा क्यों किया गया? बताया जा रहा है कि पूरा विवाद सोशल मीडिया से जुड़ा है… जहां युवक अपनी पत्नी की इंस्टाग्राम रील बनाने की आदत से बेहद परेशान था. इसी गुस्से और नाराजगी में उसने उसे “जीते जी मृत” मानकर यह कदम उठा दिया. लेकिन ये सिर्फ एक वायरल वीडियो नहीं है… अब यह मामला आस्था और भावनाओं से भी जुड़ गया है. श्री गंगा सभा और स्थानीय तीर्थ पुरोहित समाज ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है

Uttarakhand ; फेल हुए छात्रों को पास होने का एक और मौका

Uttarakhand Board of School Education की 10वीं और 12वीं परीक्षा में फेल हुए छात्रों को पास होने का एक और मौका मिला है।
विद्यार्थी परीक्षाफल सुधार परीक्षा के लिए 24 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।यह अवसर उन छात्रों के लिए है जो किसी विषय में फेल हो गए हैं या अपने अंक सुधारना चाहते हैं।बोर्ड ने छात्रों से समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Uttarakhand:रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला

Ramnagar में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।एक महिला ने अपने पति पर अविवाहित बेटी के साथ गलत हरकत करने की कोशिश और अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है।पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

दिल्ली में सीएम धामी ने नितिन नबीन से की मुलाकात

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments