Uttarakhand:पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा सुर्खियों में
उत्तराखंड में 2027 की चुनावी आहट के बीच कांग्रेस की वरिष्ठ नेता कुमारी सैलजा का पांच दिवसीय गढ़वाल दौरा लगातार सुर्खियों में है। पहाड़ से मैदान तक सैलजा कार्यकर्ताओं की नब्ज टटोल रही हैं, संगठन में नई जान फूंकने की कोशिश कर रही हैं और कांग्रेस नेताओं के बीच भरोसे का संदेश देने में जुटी हैं। हर बैठक में कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, फीडबैक और जमीन की हकीकत जानने पर जोर दिया जा रहा है।

Uttarakhand:कांग्रेस की बड़ी घोषणा
इस दौरे से गढ़वाल की विधानसभा की सीटों को कांग्रेस अपने पाले में करने के लिए किस रणनीति से काम कर रही है उससे समझने के लिए गणेश गोदियाल का ये बयान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है.जिसमें उन्होने अपने कार्यकर्ताओं से कहा अगर हम सरकार में आते हैं तो गैरसेण को स्थायी राजधानी बनायेगें
Uttarakhand:बीजेपी पर लगाया आरोप
इस दौरे के बीच गौदियाल का सबसे बड़ा हमला बीजेपी के “भव्य कार्यालयों” पर रहा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कभी हर जिले में करोड़ों रुपये के दफ्तर नहीं बनाए, जबकि बीजेपी दस-दस और बारह-बारह करोड़ के कार्यालय खड़े कर रही
Uttarakhand: गढ़वाल दौरे पर कांग्रेस का संगठन एक्टिव
गढ़वाल दौरे के जरिए कांग्रेस एक तरफ संगठन को एक्टिव करने में लगी है, तो दूसरी तरफ बीजेपी पर सीधे राजनीतिक और वैचारिक हमले भी तेज कर रही है। अब देखना होगा कि कांग्रेस का यह दौरा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर पाता है या नहीं, लेकिन इतना तय है कि 2027 की लड़ाई का शंखनाद पहाड़ में अब खुलकर सुनाई देने लगा है।
आपके काम की खबर जो आपको रखे जागरूप


