Uttarakhand News:16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म
चंपावत के सल्ली क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में क्षेत्र के ही तीन लोगों पर आरोप लगे हैं।पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है
Uttarakhand News:वन क्लिक और खाते में पैसे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को सचिवालय में समाज कल्याण विभाग की पेंशन योजनाओं के तहत “वन क्लिक” के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में अप्रैल माह की पेंशन राशि जारी की। इस दौरान कुल 756682 लाभार्थियों को 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि हस्तांतरित की गई, जिसमें वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण पोषण अनुदान, तीलूरौतेली एवं बौना पेंशन शामिल रही।

Uttarakhand News;सैलजा का उत्तराखंड दौरा
कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान और बीजेपी की चुनावी आक्रामकता के बीच उत्तराखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। सैलजा के गढ़वाल दौरा ऐसे समय में है, जब प्रदेश कांग्रेस में संगठन और नेतृत्व को लेकर सवाल उठ रहे हैं।गणेश गोदियाल को हटाने की कथित साजिश के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में सवाल यही है कि क्या सैलजा का ये दौरा गढ़वाल में कांग्रेस को नई ऊर्जा देगा या फिर गुटबाजी की दरारें और खुलकर सामने आएंगी।
Uttarakhand News; मौसम की मार
उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश और ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार 7 मई तक बारिश बनी रहेगी। इसके बाद कुछ राहत मिलने की संभावना है, लेकिन 3 दिन बाद फिर से मौसम बिगड़ने का अनुमान जताया गया है।
Uttarakhand News: चालक की मौके पर ही मौत
अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में बुधवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। देहोली (चौबटिया) में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और मकान की छत पर जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए।
Uttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी इतनी महिला प्रत्याशियों को देगी टिकट..


