Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeराजनीतिUttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी इतनी महिला प्रत्याशियों को देगी...

Uttarakhand News: 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी इतनी महिला प्रत्याशियों को देगी टिकट..

Uttarakhand News:महिला वोट बैंक पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी

2027 विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी अब महिला वोट बैंक पर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में दिखाई दे रही है। पार्टी के अंदरखाने इस बात पर मंथन तेज है कि इस बार 70 में से करीब 20 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को मौका दिया जाए। फिलहाल बीजेपी के सात महिला विधायक हैं, जिनमें आशा नौटियाल, सविता कपूर, रेनू बिष्ट, रितु खंडूरी, पार्वती दास, रेखा आर्य और सरिता आर्य जैसे नाम शामिल हैं। अब पार्टी संगठन और सरकार दोनों स्तर पर महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति पर काम कर रही है ताकि चुनाव में एक मजबूत राजनीतिक संदेश दिया जा सके।

Uttarakhand News

Uttarakhand News:महिला मतदाता लगभग 40 लाख

दरअसल उत्तराखंड की राजनीति में महिला वोटर हमेशा निर्णायक भूमिका निभाती रही हैं। राज्य में करीब 82 लाख मतदाताओं में लगभग 39 से 40 लाख महिलाएं हैं, यानी लगभग आधी आबादी महिला वोटरों की है। बीजेपी इसी सामाजिक और राजनीतिक समीकरण को साधने की कोशिश में है। पार्टी मानती है कि अगर ज्यादा महिला चेहरों को मैदान में उतारा गया तो इसका सीधा संदेश महिला सशक्तिकरण और भागीदारी के रूप में जाएगा। हालांकि अब बड़ा सवाल यही होगा कि क्या बीजेपी सिर्फ संदेश देने तक सीमित रहेगी या वास्तव में टिकट वितरण में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

Uttarakhand News: सीएम धामी ने 7.5 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में भेजी इतनी रकम..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments