Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
HomeदेहरादूनUttarakhand News:शिक्षा विभाग को मुख्य सचिव का नया आदेश..

Uttarakhand News:शिक्षा विभाग को मुख्य सचिव का नया आदेश..

Uttarakhand News:सरकार का नया आदेश

देहरादून में Anand Bardhan ने सचिवालय में शिक्षा विभाग की बैठक ली.और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने स्कूलों में बुक बैंक स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि छात्र कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अपनी पुस्तकें वापस जमा करें, ताकि अगले सत्र में अन्य विद्यार्थियों को वितरित की जा सकें।

Uttarakhand News:पुरानी किताबें वापस करो

उन्होंने निर्देश दिए कि जो पुस्तकें खराब हो जाएं या वापस न मिल पाएं, उनकी पूर्ति के लिए नई मांग के अनुसार छपाई कराई जाए। इससे हर वर्ष होने वाला करोड़ों रुपये का खर्च कम किया जा सकेगा।

Uttarakhand News: हॉस्टल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

उन्होंने क्लस्टर विद्यालयों में कक्षा, कक्षों और हॉस्टल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए और इसके लिए National Bank for Agriculture and Rural Development से फंडिंग सुनिश्चित करने को कहा।

Uttarakhand News: साफ सफाई पर फोकस करने को कहा

मुख्य सचिव ने सभी विद्यालयों में बिजली, पानी और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए शौचालयों की साफ-सफाई के लिए स्थायी समाधान विकसित करने के निर्देश दिए। इसके लिए अलग से फंडिंग और एक प्रभावी मैकेनिज्म तैयार करने को कहा गया। हॉस्टल निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Uttarakhand News

Uttarakhand News:क्या होगा आदेश का पालन

इसके अलावा, उन्होंने विद्यालयों में डिजिटल पुस्तकालय स्थापित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे छात्रों को अधिक से अधिक पढ़ने और ज्ञान अर्जित करने का अवसर मिलेगा।

Uttarakhand News:सड़क बंद होने से लोगों को हो रही परेशानी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments