Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंडUttarakhand News:पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, उत्तराखंड की...

Uttarakhand News:पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद, उत्तराखंड की 5 बड़ी खबरें…

Uttarakhand News: BJP के कार्यालय में खुशी का माहौल

आज कई राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद उत्तराखंड बीजेपी के कार्यालय में खुशी का माहौल नजर आया.इस दौरान सीएम धामी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि ये जीत सिर्फ जीत नहीं बल्कि बंगाल के लिए एक नया अध्याय है.बंगाल में सत्य की जीत हुई है.ममता के कुशासन का अंत हुआ है इस दौरान उन्होनें कहा कि जिस राज्य से एक बार कांग्रेस जाती है वहां दुबारा नहीं आती है.

Uttarakhand News: चंडीगढ़ और हैदराबाद की लैब पर निर्भर

उत्तराखंड में पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट की सुविधा नहीं होने से पुलिस को दिल्ली, चंडीगढ़ और हैदराबाद की लैब पर निर्भर रहना पड़ता है।
पिछले साल शासन को प्रस्ताव भेजा गया था।अब सरकार ने पॉलीग्राफ टेस्ट की व्यवस्था को मंजूरी दे दी है और इसे प्रदेश में ही चलाएगी। इससे जांच प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।

Uttarakhand News: पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। Badrinath Temple और Yamunotri Temple धाम में बारिश जारी है।
वहीं Kedarnath Temple में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है।खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में यात्री चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे हैं।

Uttarakhand News:मुख्य सचिव ने ली समीक्षा बैठक

मुख्य सचिव Anand Bardhan ने भूकम्प, ग्लेशियर झील विस्फोट और भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण कार्यों की समीक्षा की।Wadia Institute of Himalayan Geology द्वारा वसुंधरा झील पर अर्ली वार्निंग सिस्टम विकसित करने की योजना पेश की गई।राज्य में भूकम्प पूर्व चेतावनी के लिए 169 सेंसर और 112 सायरन स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि 500 नए सेंसर प्रस्तावित हैं। चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ में 48 संवेदनशील स्थान चिन्हित कर निगरानी और निवारक कार्य तेज करने के निर्देश दिए गए।

uttarakhand News

Uttarakhand News:पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद

हरिद्वार के नगर कोतवाली क्षेत्र में पार्किंग शुल्क को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया।पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग के आरोप में चालान किया।

Uttarakhand News:Rahul Gandhi के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments