Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडUttarakhand News:उत्तराखंड में बदली स्कूल टाइमिंग, सरकार ने जारी किया नया आदेश...

Uttarakhand News:उत्तराखंड में बदली स्कूल टाइमिंग, सरकार ने जारी किया नया आदेश…

Uttarakhand News:बदला स्कूल का समय

उत्तराखंड शासन ने प्रदेश के सभी राजकीय और निजी प्राथमिक व माध्यमिक विद्यालयों के लिए नई समय-सारणी लागू करने का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अब स्कूलों की टाइमिंग मौसम के हिसाब से तय की गई है, जिसमें अप्रैल से सितंबर और अक्टूबर से मार्च तक अलग-अलग समय निर्धारित किए गए हैं। सुबह की प्रार्थना से लेकर सभी पीरियड्स और मध्यावकाश तक का पूरा शेड्यूल तय कर दिया गया है, ताकि पढ़ाई व्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।

Uttarakhand News:

Uttarakhand News:सरकार ने दिए निर्देश

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि किसी विद्यालय की भौगोलिक परिस्थितियों के चलते तय समय-सारणी में बदलाव की जरूरत होती है, तो संबंधित जिला स्तर की समिति प्रस्ताव के आधार पर निर्णय ले सकेगी। हालांकि, यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी स्थिति में शिक्षण अवधि कम न हो। शासन का कहना है कि यह व्यवस्था छात्रों की पढ़ाई और मौसमीय परिस्थितियों के संतुलन को ध्यान में रखते हुए लागू की गई है।

Uttarakhand News:

Uttarakhand News:अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का रथ आंदोलन..


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments