Wednesday, June 3, 2026
Google search engine
Homeगढ़वालLightning Strike: चमोली में आकाशीय बिजली का कहर...

Lightning Strike: चमोली में आकाशीय बिजली का कहर…

Lightning Strike:आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा

चमोली की निजमुला घाटी के गौणा-भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा सामने आया है। इस घटना में करीब 500 बकरियों की दर्दनाक मौत हो गई, जिससे क्षेत्र के भेड़ पालकों को लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।बताया जा रहा है कि घटना उस समय हुई जब भेड़ पालक अपने पशुओं के साथ घाटी क्षेत्र में मौजूद थे। अचानक मौसम खराब हुआ और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से बड़ी संख्या में बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई।

Lightning Strike

Lightning Strike: क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल

इस हादसे से करीब एक दर्जन भेड़ पालक प्रभावित हुए हैं, जिनकी आजीविका का मुख्य स्रोत पशुपालन ही है। इतनी बड़ी संख्या में पशुधन की क्षति से उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रभावित भेड़ पालकों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। वहीं, घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है।

Uttarakhand News:उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें एक नजर में..


RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments