Uttarakhand News: रेल सेवा भी प्रभावित
ऋषिकेश में अचानक आई तेज आंधी ने जनजीवन के साथ-साथ रेल सेवाओं को भी प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं के चलते रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आकर 25 हजार वोल्ट की WHE (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) लाइन टूट गई। इस घटना के बाद संबंधित ट्रैक पर रेल संचालन बाधित हो गया और सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकनी पड़ी।
Uttarakhand News:दो ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा
इसका असर रेल सेवाओं पर साफ दिखा और कम से कम दो ट्रेनों को देरी का सामना करना पड़ा, जिससे यात्रियों को परेशानी हुई। सूचना मिलते ही रेलवे के तकनीकी कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया। टीम द्वारा पेड़ हटाने और क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम तेजी से किया जा रहा है, ताकि जल्द से जल्द रेल संचालन सामान्य किया जा सके।

Kailash Mansarovar Yatra 2026: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आया बड़ा अपडेट..


