Char Dham Yatra:ज्योतिर्मठ–मलारी मोटर मार्ग एक बार फिर बाधित
चमोली जिले में ज्योतिर्मठ-मलारी मोटर मार्ग एक बार फिर बाधित हो गया है। पहाड़ी से अचानक बड़े-बड़े बोल्डर गिरने के कारण सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गई, जिससे आवाजाही ठप हो गई है।स्थानीय प्रशासन और सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम मौके पर पहुंचकर मार्ग को खोलने के लिए युद्धस्तर पर कार्य कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, लगातार मलबा हटाने का काम जारी है और यदि मौसम ने साथ दिया तो शाम करीब 6 बजे तक सड़क को यातायात के लिए बहाल किया जा सकता है।

Char Dham Yatra:यातायात प्रभावित
मार्ग बंद होने से क्षेत्र में फंसे स्थानीय लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहें।गौरतलब है कि पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन के चलते इस मार्ग पर अक्सर ऐसे हालात बन जाते हैं, जिससे यातायात प्रभावित होता है।
Uttarakhand News: उत्तराखंड के लिए केंद्रीय विद्युत मंत्रालय की बड़ी पहल….


